जम्मू और कश्मीर

जयराम रमेश ने बताया DAP को 'डिसअपियरिंग आजाद पार्टी

Teja
10 Jan 2023 7:15 PM IST
जयराम रमेश ने बताया DAP को डिसअपियरिंग आजाद पार्टी
x

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद की पार्टी 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' (डीएपी) से दो नेताओं के इस्तीफे का हवाला देते हुए मंगलवार को कटाक्ष किया कि यह 'डिसअपियरिंग आजाद पार्टी' है।

उन्होंने उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की जिसमें डीएपी के दो पदाधिकारियों चौधरी निजामुद्दीन खटाना और चौधरी गुलजार अहमद के इस्तीफे की जानकारी दी गई थी। रमेश ने तंज कसते हुए कहा, ''डिसअपियरिंग आजाद पार्टी।'' हाल ही में डीएपी के 17 पूर्व नेता कांग्रेस में वापस आ गए थे जिनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद शामिल हैं।




{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story