- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जय माता दी: 8 अक्टूबर...
जम्मू और कश्मीर
जय माता दी: 8 अक्टूबर से शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा, श्राइन बोर्ड ने दी जानकारी
SHIDDHANT
7 Oct 2025 9:33 PM IST

x
Jammu जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। खराब मौसम की वजह से बंद हुई वैष्णो देवी यात्रा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। इसकी जानकारी माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जय माता दी, जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है, सभी यात्रा पंजीकरण काउंटर बुधवार यानी 8 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:00 बजे से चालू रहेंगे। भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से अपडेट रहें।
पिछले दिनों श्राइन बोर्ड ने तीन दिनों के लिए वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी थी। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा था कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी सलाह के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित रहेगी और 8 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी। भक्त आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रह सकते हैं।
बता दें कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था।
भूस्खलन त्रासदी के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले एसएमवीडीएसबी के अधिकारियों को दोषी ठहराया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था।
Tagsवैष्णो देवी यात्राश्राइन बोर्डजम्मूखराब मौसमकटराभूस्खलनतीर्थयात्राSMVDSBअपडेट2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





