जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर (लीड-1)

mukeshwari
17 July 2023 6:56 AM GMT
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर (लीड-1)
x
एक संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया,
जम्मू, (आईएएनएस) जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसके बाद नियंत्रण रेखा के बहादुर सेक्टर में सेना और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया।
सेना ने कहा, "17 जुलाई की रात को पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को खत्म कर दिया गया। दो घुसपैठियों को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान जारी है।"
अधिकारियों ने कहा कि यह एक खुफिया ऑपरेशन था जिसे सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था।
अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story