जम्मू और कश्मीर

खराब मौसम की चपेट में IndiGo का विमान, श्रीनगर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; 200 से ज्यादा यात्री सवार

Ashish verma
21 May 2025 9:32 PM IST
खराब मौसम की चपेट में  IndiGo का विमान, श्रीनगर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; 200 से ज्यादा यात्री  सवार
x
खराब मौसम की चपेट में IndiGo का विमान

पीटीआई, Srinagar.श्रीनगर। दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का विमान खराब मौसम में फंस गया। विमान हवा में गड़बड़ी की चपेट में आ गया, जिसके बाद पायलट ने श्रीनगर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति के बारे में सूचित किया। अधिकारियों ने बताया कि विमान बाद में यहां सुरक्षित उतर गया। इंडिगो के विमान में 200 से अधिक लोग सवार थे।विमान दिल्ली से श्रीनगर जा रहा थाभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का विमान 6E2142 खराब मौसम (ओलावृष्टि) का सामना कर रहा था, जिसके बाद पायलट ने एटीसी एसएक्सआर (श्रीनगर) को आपात स्थिति के बारे में सूचित किया।

विमान में 227 यात्री सवार थेउन्होंने बताया कि विमान शाम 6.30 बजे श्रीनगर में सुरक्षित उतर गया। उन्होंने बताया कि सभी एयरक्रू और 227 यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन ने विमान को एओजी घोषित कर दिया है। 'एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड' (एओजी) का मतलब है कि ऐसा विमान जो तकनीकी समस्याओं के कारण जमीन पर खड़ा है और उड़ान भरने में असमर्थ है।


Next Story