जम्मू और कश्मीर

कठुआ में नए संगठन ‘बदलाव’ ने स्थानीय समस्याओं को लेकर खोला मोर्चा

Admindelhi1
16 Oct 2026 12:17 PM IST
कठुआ में नए संगठन ‘बदलाव’ ने स्थानीय समस्याओं को लेकर खोला मोर्चा
x
राशन कार्ड और रोजगार की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएगा ‘बदलाव’

कठुआ: कठुआ में जनसमस्याओं के समाधान और जनहित की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से युवा नेता सक्षम कौशल ने सामाजिक संगठन ‘बदलाव ए स्टेप टुवर्ड्स चेंज’ की शुरुआत की। वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि संगठन आम लोगों को होने वाली असुविधाओं और अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाएगा। यह गैर-राजनीतिक मंच होगा जिसका मुख्य उद्देश्य कठुआ के लोगों का कल्याण है।

सक्षम कौशल ने बताया कि संगठन प्राथमिकता के आधार पर बिजली दरों में बढ़ोतरी, पात्र गरीब परिवारों के राशन कार्ड बहाल करवाने और घटी स्थित सिडको औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने के मुद्दे उठाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन जल्द ही जिले के प्रत्येक वार्ड और पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याएं दर्ज करेगा और उनके समाधान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगा।

इस अवसर पर संदीप सिंह ने लोगों से संगठन से जुड़कर जनहित के प्रयासों में सहयोग देने की अपील की। पत्रकार वार्ता में अमनदीप, सुनील, सुधांशु और ऋषव भी मौजूद रहे।

Next Story