जम्मू और कश्मीर

हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Admin4
8 July 2022 10:45 PM IST
हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
x

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेईगुंड में आतंकी गतिविधियों की सूचना के बाद कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अल बद्र के हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।

पुलवामा जिले में आतंकी संगठन अल बद्र के हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेईगुंड में आतंकी गतिविधियों की सूचना के बाद कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अल बद्र के हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान शोपियां के काशवा चित्रगाम के रहने वाले आमिर अहमद पररे के तौर पर हुई है। आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। स्थानीय थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

Next Story