- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- साल भर के आकड़े चार...
साल भर के आकड़े चार महीने में, कश्मीर में इस बार पहुंचे सैकड़ों सैलानी
![साल भर के आकड़े चार महीने में, कश्मीर में इस बार पहुंचे सैकड़ों सैलानी साल भर के आकड़े चार महीने में, कश्मीर में इस बार पहुंचे सैकड़ों सैलानी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/09/1623976-18.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कश्मीर में काफी कुछ बदल रहा है। बेझिझक सैलानी अब घाटी पहुंच रहे हैं। इस साल अप्रैल तक रिकॉर्ड छह लाख पर्यटक आ चुके हैं,जबकि 2021 में पूरे साल कुल 6.61 लाख सैलानी आए थे। श्रीनगर में ही रोजाना पांच हजार पयर्टक आ रहे हैं। बीते वर्ष यह आंकड़ा 1800 के करीब था।इस साल जनवरी में 60 हजार, फरवरी में 1.05 लाख, मार्च में 1.8 लाख और अप्रैल में 2.6 लाख सैलानियों ने घाटी का रुख किया। पर्यटन विभाग केएक अधिकारी ने बतायाकि बीते वर्षों में कोविड समेत अन्य कारणों से पर्यटन सीजन प्रभावित रहा।इसे पटरी पर लाने के लिए संयुक्त प्रयास अब असर दिखा रहे हैं। जो लोग विदेश जाना चाहते थे,उन्हें अब घाटी आकर्षित कर रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह डल झील के तट पर आयोजित ट्यूलिप उत्सव में रिकॉर्ड 3.5 लाख पर्यटक पहुंचे।वर्ष 2007 में बने इस ट्यूलिप गार्डन में पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में सैलानी पहुंचे थे ,
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)