जम्मू और कश्मीर

पुलवामा में बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी को जवानों ने पहुंचाया जहन्नुम

jantaserishta.com
1 Dec 2021 9:54 AM IST
पुलवामा में बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी को जवानों ने पहुंचाया जहन्नुम
x

फाइल फोटो 

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को बुधवार तड़के मार गिराया है. यह मुठभेड़ राजपुरा इलाके में हुई थी और अब मुठभेड़ खत्म हो गई है. मारे गए आतंकियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर है जबकि दूसरा विदेशी आतंकी है.

कश्मीर के आईजी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर यासीर पर्रेय को मार गिराया है. यह आईईडी एक्सपर्ट था. इसके साथ ही एक विदेशी आतंकी फुरकान को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया. दोनों ही कई गंभीर आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके थे.
बीती रात ही पुलवामा के राजपुरा के कस्बायार गांव को रात में घेरे में लेकर सुबह जब तलाशी अभियान शुरू किया गया तो एक घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों ढेर कर दिया. अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है. ऐसी आशंका है कि एक आतंकी अभी और छिपा हो सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story