जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ भयंकर सड़क हादसा, मौके पर ही चार की मौत

Ashwandewangan
29 May 2023 10:43 PM IST
जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ भयंकर सड़क हादसा, मौके पर ही चार की मौत
x

जम्मू, 29 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन रग्गी नदी में जा गिरा। एक सूत्र ने कहा, तुरंत एक बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल ने चार शवों को नदी से निकाला। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाला गया।

हादसे के समय वाहन पुल-डोडा से जम्मू की तरफ जा रहा था।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story