जम्मू और कश्मीर

हिजबुल आतंकी के घर पर छापा, किश्तवाड़ पुलिस ने एसओजी के साथ डाली रेड

Tara Tandi
11 Jun 2023 12:41 PM IST
हिजबुल आतंकी के घर पर छापा, किश्तवाड़ पुलिस ने एसओजी के साथ डाली रेड
x
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किश्तवाड़ पुलिस ने शनिवार को एसओजी के साथ मिलकर हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादी मुदस्सिर अहमद के दारचन स्थित घर पर छापामारी की। किश्तवाड़ एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने बताया कि मुदस्सिर ‘ए++’ श्रेणी का आतंकवादी है। वह 2018 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।
इस आतंकी के खिलाफ यूएपीए के तहत पांच मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि एनआईए कोर्ट जम्मू से हाउस सर्च वारंट मिलने के बाद उसके घर में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई सबूत जब्त किए गए हैं। इन सबूतों की जांच की जाएगी। एसएसपी किश्तवाड़ ने खुलासा किया कि जांच के दौरान शामिल पाए गए आतंकियों के सभी समर्थकों/ सहयोगियों पर भी मुकदमा चलाया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील अहमद पोसवाल ने लोगों से अपील की है कि वह जब भी कुछ राष्ट्र विरोधी और आतंकी गतिविधियों को देखें तो पुलिस को जरूर बताएं।
Next Story