जम्मू और कश्मीर

Hiranagar: 27 हाई रिस्क गांवों पर फोकस, सितंबर अंत तक पूरी होगी एक्स-रे स्क्रीनिंग

Admindelhi1
4 Sept 2026 10:19 AM IST
Hiranagar: 27 हाई रिस्क गांवों पर फोकस, सितंबर अंत तक पूरी होगी एक्स-रे स्क्रीनिंग
x
हाई रिस्क गांवों में स्क्रीनिंग अभियान तेज, 100% एक्स-रे जांच का लक्ष्य

हीरानगर: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपमंडल हीरानगर की पंचायत सल्लान में चल रही एक्स-रे स्क्रीनिंग की प्रगति की समीक्षा एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह जेकेएएस ने की। इस दौरान बीएमओ हीरानगर डॉ. रोमि शर्मा, बीडीओ डिंगा अंब अखिल भाऊ तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि उपमंडल हीरानगर में 27 हाई रिस्क गांव चिन्हित किए गए हैं जहां सितंबर के अंत तक 100 प्रतिशत एक्स-रे स्क्रीनिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। एसडीएम ने आरडीडी, स्थानीय पीआरआई, लंबरदारों, चैकीदारों, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय से लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएमओ को स्क्रीनिंग टीमों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ताकि अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके।

Next Story