- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- राजौरी में...
जम्मू और कश्मीर
राजौरी में पुलिस-अभियोजन की उच्च स्तरीय समन्वय बैठक, डीजी सुनीता करगोत्रा बोलीं- 'पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारा उद्देश्य'
jantaserishta.com
15 Nov 2026 11:22 AM IST

x
राजौरी: जम्मू-कश्मीर में अभियोजन महानिदेशक (डीजी-अभियोजन) सुनीता करगोत्रा ने रविवार सुबह राजौरी की डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस और अभियोजन के बीच एक उच्च-स्तरीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य पुलिस और अभियोजन एजेंसियों के बीच तालमेल को और मजबूत करना व न्याय दिलाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना था।
इस बैठक में राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी संदीप वजीर, राजौरी के एसएसपी नरेश सिंह और पुलिस व अभियोजन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान आपराधिक न्याय प्रणाली, जांच और अभियोजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर बोलते हुए डीजी-अभियोजन सुनीता करगोत्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने पुलिस और अभियोजन के बीच बेहतर तालमेल की अहमियत पर जोर दिया, ताकि मामलों की कार्यवाही कुशलता से हो सके और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
उन्होंने कहा कि दोनों एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए और कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने, जांच और अभियोजन की गुणवत्ता में सुधार करने और यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिले।
सुनीता करगोत्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज की बैठक बहुत अहम थी। हमारा उद्देश्य यही था कि पुलिस और अभियोजन के बीच समन्वय बेहतर हो। यह इसलिए जरूरी है कि आखिरकार हमें पीड़ितों को न्याय दिलाना है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि पुलिस और अभियोजन के बीच समन्वय न होने के कारण पीड़ित और मुश्किल समय से गुजरे।"
डीजी ने कहा कि बैठक के दौरान बेहतर सुझाव और विचार सामने आए। हम लोग उम्मीद करते हैं कि आगे भी अच्छा समन्वय रहेगा और पुलिस व अभियोजन दोनों मिलकर अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम बहुत से विषयों पर अभी काम कर रहे हैं, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। हम लोग एनडीपीएस के ऊपर भी काम कर रहे हैं।
TagsRajouri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





