- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir में हीट...
Jammu Kashmir में हीट अलाउंस घोषित, समर जोन में 1 जून से 15 जुलाई तक छुट्टियां

Jammu.जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग ने जम्मू-कश्मीर के डिग्री कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। जम्मू संभाग के समर जोन के अंतर्गत आने वाले डिग्री कॉलेजों में एक जून से 15 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग के विंटर जोन के डिग्री कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जुलाई से 24 जुलाई तक रहेगा। यह आदेश विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु ने जारी किया है। जम्मू संभाग के समर जोन के डिग्री कॉलेजों में डेढ़ महीने की छुट्टियां रहेंगी, जबकि जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग के विंटर जोन के डिग्री कॉलेजों में दस छुट्टियां रहेंगी। इस बीच डिग्री कॉलेजों में स्नातक के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
फिलहाल सीयूईटी-यूजी की परीक्षाएं चल रही हैं। परिणाम घोषित होते ही क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू, क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर, जम्मू यूनिवर्सिटी और कश्मीर यूनिवर्सिटी प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में स्नातक के पहले सेमेस्टर के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर देगी। हालांकि दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी, लेकिन बीच में तय शेड्यूल के अनुसार छात्रों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आना होगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कॉलेज खुलते ही नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा।





