जम्मू और कश्मीर

मस्जिद के समीप ग्रेनेड हमला, पुलिसकर्मी और नागरिक घायल

Nil dhankar
10 Nov 2021 9:19 PM IST
मस्जिद के समीप ग्रेनेड हमला, पुलिसकर्मी और नागरिक घायल
x

श्रीनगर के ईदगाह में आली मस्जिद के समीप आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। दोनों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आतंकी इस घटना को अंजाम देने के उपरांत वहां से भाग निकले हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

आतंकियों के इस ग्रेनेड हमले में घायलों की पहचान कर ली गई है। नागरिक की पहचान एजाज अहमद बट पुत्र गुलाम नबी बट निवासी हवाल और पुलिस कर्मी की पहचान सज्जाद अहमद बट निवासी नरवारा के रूप में हुई है। इन दोनों का एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में इलाज जारी है। एजाज को चेहरे के बाईं ओर और बाजू में चोट आई है जबकि पुलिसकर्मी को बायें पांव में चोटें आई हैं।

Next Story