जम्मू और कश्मीर

जीजीएम साइंस कॉलेज ने बॉक्सिंग में दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया

Admindelhi1
22 Oct 2026 9:59 AM IST
जीजीएम साइंस कॉलेज ने बॉक्सिंग में दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया
x
लड़कों और लड़कियों की ओवरऑल बॉक्सिंग ट्रॉफी पर जीजीएम कॉलेज का कब्जा

जम्मू: क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू की ओर से आयोजित अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सरकारी गांधी मेमोरियल (जीजीएम) साइंस कॉलेज जम्मू ने लड़कों और लड़कियों, दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। कॉलेज ने लड़कियों के वर्ग में पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण और चार रजत सहित कुल 14 पदक जीते।

लड़कियों के वर्ग में मानवी, जानवी सैनी, रिफत, भूमि सिंह, मुस्कान और आशु शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, लड़कों के वर्ग में राहुल, अमन चौधरी, इम्तियाज और माजिद अहमद ने स्वर्ण पदक जीते। गिरीश थकियाल, अहसान अहमद, अयान साहिल सिंह और हमीद रजा खान ने रजत पदक हासिल किए।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) रोमेश कुमार गुप्ता ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस उपलब्धि में स्पोर्ट्स कमेटी के संयोजक प्रो. पीएस ठाकुर, ग्राउंड कोऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक डॉ. देविंदर कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशक डॉ. रविंदर कुमार और सहायक पीटीआई शुभम शर्मा के योगदान की भी सराहना की गई।

Next Story