जम्मू और कश्मीर

जम्मू शहर में चार ई-बसें पहुंचीं

Sonam
8 Aug 2023 7:16 AM GMT
जम्मू शहर में चार ई-बसें पहुंचीं
x

जम्मू शहर वासियों के लिए स्मार्ट सफर का इंतजार खत्म होने वाला है। इसके लिए चार इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं, जिनका ट्रायल शुरू है। इस हफ्ते स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बसों का किराया तय हो जाएगा। संभावना है कि किराया अन्य यात्री वाहनों से कम होगा, ताकि ज्यादा लोग सुविधा का फायदा उठा सकें।

नगर निगम कमिश्नर एवं सीईओ स्मार्ट सिटी राहुल यादव का कहना है - टाटा कंपनी की ओर से चार इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। इनका ट्रायल चल रहा है। किराया तय होते ही सड़कों पर उतार दिया जाएगा। 30 अगस्त तक 60 इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी।

संचालन सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। किराया तय करने के लिए जल्द बोर्ड की बैठक होगी। सीईओ का कहना है कि अक्टूबर तक 100 बसें आ जाएंगी। 75 बसों की लंबाई नौ मीटर जबकि 25 बसें 12 मीटर लंबाई की होंगी। शहर के यातायात को सुगम, प्रदूषण रहित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की बात कही जा रही है।

Sonam

Sonam

    Next Story