जम्मू और कश्मीर

एक घर से चार और दूसरे घर से मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

Subhi
17 Aug 2022 5:57 AM GMT
एक घर से चार और दूसरे घर से मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
x
जम्मू-कश्मीर के सिदरा में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत मिले। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। ये छह लाशें दो घरों से मिले हैं।

जम्मू-कश्मीर के सिदरा में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत मिले। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। ये छह लाशें दो घरों से मिले हैं।

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि एक परिवार के छह सदस्य बुधवार को अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि अभी मौत के कारणों के पता नहीं चल पाया है। टीम मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

Next Story