- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- पहली बार 10 लाख से...
जम्मू और कश्मीर
पहली बार 10 लाख से अधिक पर्यटकों ने गंडोला केबल कार की सवारी की
Tara Tandi
2 April 2024 9:30 AM GMT
x
जम्मू : जम्मू कश्मीर में सैलानियों की आमद में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में नए रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। इस साल गुलमर्ग गंडोला में दस लाख से अधिक पर्यटकों ने सवारी कर धरती के स्वर्ग के नजारों का लुत्फ लिया। इससे जम्मू कश्मीर पर्यटन को 110 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया, 'वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार एक मिलियन (10 लाख) से अधिक पर्यटकों ने गुलमर्ग गंडोला केबल कार की सवारी की। राजस्व 110 करोड़ रुपये को पार कर गया है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है जो पिछले सभी आंकड़ों को पार कर रही है।'
पिछले साल (2022-2023) गंडोला की सवारी करने वाले पर्यटकों की संख्या 8.5 लाख थी, जबकि 2021-2022 में 6 लाख पर्यटकों ने सवारी की।
गुलमर्ग गंडोला एशिया का सबसे ऊंचा और लंबी केबल कार परियोजना है। यह विश्व स्तर पर दूसरी सबसे लंबी और दूसरी सबसे ऊंची केबल कार प्रणाली है। गुलमर्ग गंडोला 600 लोगों को गुलमर्ग में अपने आधार से खिलनमर्ग और अफरवाट तक 14,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंचाती है।
Tagsपहली बार 10 लाखअधिक पर्यटकोंगंडोला केबल कारसवारी कीFor the first time10 lakhmore touristsGondola cable carriddenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story