जम्मू और कश्मीर

सनसनीखेज डकैती में शामिल मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

Shantanu Roy
13 Dec 2022 4:08 PM GMT
सनसनीखेज डकैती में शामिल मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
जम्मू। जम्मू शहर के पाश इलाके गांधीनगर में हुई लूट के बारे में जम्मू पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड संजय राणा समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यहां गांधी नगर ग्रीन बेल्ट में हैंडलूम व्यापारी राकेश अग्रवाल के घर लूट हुई थी। इस मामले को 5 दिन में हल किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात का मास्टर माइंड संजय राणा उर्फ हरप्रीत सिंह दिल्ली में पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है जिसकी कई दिनों से तलाश थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दो पिस्तौल और पांच लाख रुपया बरामद किया गया है। वारदात में दस लोग शामिल थे। पांच अन्य की गिरफ्तारी होना बाकी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह, पूर्व एमएलसी तरलोचन सिंह वजीर की हत्या का भी मास्टरमाइंड है। हरप्रीत अपना नाम अमित राणा के नाम से बदलकर रह रहा था।
इसके लिए उसने अपने कई फर्जी पहचान पत्र भी बना रखे हैं। उनका कहना है कि वारदात में 9 लोग पंजाब के थे और मुख्यारोपी हरप्रीत सिंह जम्मू का रहने वाला है। आरोपित हरप्रीत सिंह जम्मू के डिगियाना क्षेत्र का रहने वाला है पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार को गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट इलाके में हैंडलूम व्यापारी राकेश अग्रवाल के घर पर लूट हुई के मामले में हरप्रीत सिंह मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। बीती सोमवार रात को जम्मू पुलिस ही एक टीम एसएसपी जम्मू चंदन कोहली की देख रेख में त्रिकुटा नगर के सेक्टर नंबर 6 में हरप्रीत सिंह के साथी हरमीत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची तो हरमीत सिंह ने देसी कट्टे से पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायर किया था। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे। पुलिस पार्टी ने उन पर हमला करने वाले हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी राकेश अग्रवाल के घर से लूटी गई राशि में से पांच लाख को भी पुलिस ने बरामद किया है। जम्मू पुलिस हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी को अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है। सिख नेता एवं पूर्व एमएलसी टीएस वजीर की 3 सितंबर 2021 को पश्चिम दिल्ली एक फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। वजीर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन हरप्रीत फरार हो गया था। हत्या के छह दिन के बाद 9 सितंबर को टीएस वजीर का बरामद हुआ था।
Next Story