- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- बांदीपोरा में पहली बार...
जम्मू और कश्मीर
बांदीपोरा में पहली बार ‘विकसित India यूथ पार्लियामेंट 2026’ का आयोजन, छात्रों ने सराहा
SHIDDHANT
26 Feb 2026 7:48 PM IST

x
Bandipora बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के एचकेएम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में आज पहली बार ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026’ के जिला स्तर के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने “आपातकाल के 50 साल: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर अपने विचार रखे। छात्रों ने अपने भाषणों में जागरूकता, आत्मविश्वास और बेहतरीन वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।
यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक चर्चा में भाग लेने और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।इस अवसर पर बांदीपोरा के विधायक निजामुद्दीन भट, पद्मश्री सम्मानित फैसल अली और अन्य लोग भी मौजूद रहे। यूथ पार्लियामेंट में शामिल होने के बाद एक छात्र ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह सरकार की ओर से एक अच्छी पहल है। इससे बच्चों को एक मंच मिलता है, जहां वे अपनी बातें रख सकते हैं। हमने इस बात पर चर्चा की कि लोकतंत्र को बचाने के लिए क्या करना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र ही हमें आजादी देता है।
एक अन्य छात्र ने कहा कि हमने आपातकाल को लेकर चर्चा की और हम सभी को उस इतिहास के बारे में जानकारी है। मैंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी कि 1975 में लगे आपातकाल से हमने क्या सीखा। बता दें कि जिला स्तर पर चयनित छात्रों को राज्य स्तर की चर्चा में भाग लेना होता है और उसके बाद चयनित छात्रों को दिल्ली भेजा जाता है। राज्य स्तर पर शीर्ष 3 विजेता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे, जिसका आयोजन पार्लियामेंट ऑफ इंडिया में होगा। यह उनके लिए राष्ट्रीय मंच पर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने और ‘विकसित भारत’ के सपने को आगे बढ़ाने का एक सम्मानजनक अवसर होगा।
बांदीपोरा के साथ ही राजौरी में भी ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का जिला स्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां से 10 छात्रों का चयन हुआ है।युवाओं में जागरूक, जिम्मेदार और दूरदर्शी नेतृत्व विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत काम करने वाले माय भारत की ओर से इसका आयोजन किया गया।
Tagsबांदीपोराविकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026एचकेएम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजलोकतंत्रआपातकाल 1975माय भारतयुवा मामले और खेल मंत्रालयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





