जम्मू और कश्मीर

कठुआ में पहली साइक्लोथॉन का आयोजन, 860 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

Admindelhi1
23 Nov 2026 10:58 AM IST
कठुआ में पहली साइक्लोथॉन का आयोजन, 860 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
x
फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश, कठुआ में बच्चों से बुजुर्गों तक की भागीदारी

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए रविवार को पहली बार कठुआ साइक्लोथॉन-2026 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस पहल में 860 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। देश के विभिन्न हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों से साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित साइक्लोथॉन का आयोजन बाइसिकल फॉर चेंज और बरवाल एथलेटिक्स क्लब के सहयोग से किया गया। इसमें बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

उपायुक्त राजेश शर्मा और एसएसपी मोहिता शर्मा ने भी प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता के दो किलोमीटर बालक वर्ग में आर्यन सिंह और बालिका वर्ग में अनायला खुल्लर प्रथम रहीं। पांच किलोमीटर वर्ग में इरफान अली और दिव्या ने पहला स्थान हासिल किया।

दस किलोमीटर पुरुष वर्ग में सायोम महाजन और महिला वर्ग में वंदना मेहरा विजेता रहीं। वहीं, 20 किलोमीटर पुरुष वर्ग में अरफात बशीर और महिला वर्ग में ऐमन जान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक समाज कल्याण रंजीत सिंह, एडीसी सचिन जम्वाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और खेल संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से फिटनेस, खेल संस्कृति और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।

Next Story