जम्मू और कश्मीर

आरएस पुरा में दो कारों में लगी आग, एक की मौत, एक घायल

Ritisha Jaiswal
20 May 2022 6:08 PM IST
आरएस पुरा में दो कारों में लगी आग, एक की मौत, एक घायल
x
जम्मू संभाग के आरएसपुरा में शुक्रवार को कार में आग लगने के दो मामले सामने आए हैं।

जम्मू संभाग के आरएसपुरा में शुक्रवार को कार में आग लगने के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक हादसे में दो कारों के बीच टक्कर के बाद एक में आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई। जबकि, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। यह हादसा शुक्रवार देर रात ब्रिज नगर में हुआ।

नरेंद्र शर्मा अपने पिता अमरनाथ को इलाज करवाने के लिए डीएमसी लुधियाना गया था। घर लौट लौटने के दौरान गुरुवार देर रात करीब दो बजे जब उसकी कार ब्रिज नगर के पास पहुंची तो एक कार ने उसको टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी कार करीब 30 फुट सड़क के नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पुहंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान सिर्फ नरेंद्र शर्मा को ही निकाला जा सका। उसके पिता की गाड़ी झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई।
उधर, शुक्रवार दोपहर आरएसपुरा के मीरा साहिब में एक और कार में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मीरा साहिब के गाजिया सड़क मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में कार चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। अगर कुछ पल की भी देरी होती तो चालक को गंभीर चोटें आ सकती थीं। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


Next Story