जम्मू और कश्मीर

सतवारी पुलिस थाने के परिसर में लगे आग, 7 कारें और करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल जले

Ritisha Jaiswal
5 Jun 2022 1:53 PM IST
सतवारी पुलिस थाने के परिसर में लगे आग, 7 कारें और करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल जले
x
जम्मू के सतवारी पुलिस थाने के परिसर में शनिवार देर रात आग लगने की घटना सामने आई है।

जम्मू के सतवारी पुलिस थाने के परिसर में शनिवार देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने परिसर में खड़े जब्त वाहनों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग का पता चलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस आग में करीब सात कारें और करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल जल गए।

आग इतनी ज्यादा थी कि इसकी लपटे और धुआं दूर तक दिखाई दे रही थे। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब पौने दो बजे सतवारी थाने के परिसर में आग भड़क उठी। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर पहुंची, जिससे आग पर काबू पाया गया। पुलिस थाने की इमारत को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है।दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से सात जब्त कारें और एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।


Next Story