- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जवानों और आतंकवादियों...
जम्मू और कश्मीर
जवानों और आतंकवादियों में भीषण मुठभेड़, 2 शहीद, 4 जवान घायल, IED ब्लास्ट से हड़कंप
Admin4
5 May 2023 10:25 AM GMT

x
जम्मू-कश्मीर। राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। एक अफसर समेत 4 जवान घायल हैं। एनकाउंटर करीब 6 घंटे से चल रहा है। यह सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: राजौरी में खेसारी पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। (तस्वीरें वर्तमान समय के अनुसार नहीं हैं) pic.twitter.com/BNqzALvwOK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2023
सूत्रों ने बताया कि सेना ने आतंकवादियों के 2-3 ग्रुप्स को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें आर्मी जवान शहीद हो गए।
राजौरी में एनकाउंटर गोवा के पणजी में चल रही SCO मीटिंग से पहले शुरू हुआ। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हुए हैं। भारत के विदेश मंत्री से उनकी मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात के कुछ ही मिनटों के बाद जयशंकर ने भुट्टो के सामने कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story