जम्मू और कश्मीर

Amarnath यात्रा के लिए किराया सूची जारी, बस-टैक्सी समेत सभी वाहनों के लिए दरें तय

Kavita2
23 Jun 2026 12:57 PM IST
Amarnath यात्रा के लिए किराया सूची जारी, बस-टैक्सी समेत सभी वाहनों के लिए दरें तय
x

Jammu जम्मू: आगामी तीन जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किराया सूची जारी कर दी है। इस सूची में बसों, टैक्सी, मैक्सी कैब, ऑटो रिक्शा, ई-ऑटो और ई-रिक्शा सहित सभी प्रमुख परिवहन साधनों के लिए दरें निर्धारित की गई हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को पारदर्शी और नियंत्रित किराया व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की मनमानी वसूली को रोका जा सकेगा।

जारी आदेश के अनुसार जम्मू से कटड़ा, श्रीनगर, किश्तवाड़, भद्रवाह, बनिहाल, पुंछ और पटनीटॉप जैसे प्रमुख मार्गों पर बसों और अन्य वाहनों के लिए किराया तय किया गया है। यह किराया सूची सभी प्रकार के वाहनों के लिए लागू होगी और इसे सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन चालक निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में चालान काटा जाएगा और बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन का रूट परमिट रद्द किया जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं, ऐसे में परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना बेहद जरूरी है। किराया सूची जारी होने से यात्रियों को राहत मिलेगी और विवाद की स्थिति कम होगी।

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और ऑपरेटरों से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस व्यवस्था को यात्रा के दौरान बेहतर नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Story