- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- सुरक्षाबलों और...
जम्मू और कश्मीर
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
Admin4
16 Sept 2023 12:45 PM IST

x
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के सीमावर्ती इलाके हथलंगा के उरी क्षेत्र में शनिवार सुबह मुठभेड़ छिड़ गई।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, “बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है।”
साइट पर बाद में दी गई जानकारी में बताया गया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और इलाके में तलाश अभियान जारी है। यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को काबू में करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़सुरक्षाबलोंआतंकवादियोंमुठभेड़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





