- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- सुरक्षाबलों और...
जम्मू और कश्मीर
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ , एक आतंकी मारे
Ritisha Jaiswal
19 Jun 2022 3:31 PM IST

x
कुपवाड़ा में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया है।
कुपवाड़ा में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया है। कुपवाड़ा पुलिस और 28 आरआर सेना के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा पुलिस और 28 आरआर सेना के जवानों ने रविवार को जिले के लोलाब इलाके में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान ठिकाने में छिपे हुए आतंकियों ने संयुक्त टीम पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। वहीं, एक अन्य आतंकी के छिपे होने की खबर है। ऑपरेशन जारी है।।
Next Story





