जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों में कर्मचारियों का धरना जारी, 26 नवंबर से भूख हड़ताल

Admindelhi1
26 Nov 2026 2:52 PM IST
जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों में कर्मचारियों का धरना जारी, 26 नवंबर से भूख हड़ताल
x
जीएमसी कठुआ में कर्मचारियों का आंदोलन तेज, रिक्त पद भरने की मांग

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के जीएमसी कठुआ सहित पांच नए मेडिकल कॉलेजों के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों का भर्ती नियमों को अधिसूचित करने की मांग को लेकर बुधवार को नौवें दिन भी धरना जारी रहा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 26 नवंबर से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।

कर्मचारियों के अनुसार, सरकार ने 30 सितंबर तक भर्ती नियमों को अधिसूचित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। वर्ष 2018 में स्वीकृत 549 गैर-राजपत्रित पदों के मुकाबले वर्तमान में करीब 280 कर्मचारी कार्यरत हैं। अस्पताल की क्षमता 600 बिस्तरों तक बढ़ने से कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने भर्ती नियमों को जल्द अधिसूचित करने, रिक्त पद भरने और नए पद सृजित करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान इमरजेंसी, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। कर्मचारियों ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है।

Next Story