जम्मू और कश्मीर

डॉ. सज्जन सिंह यादव ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

Admindelhi1
18 Nov 2026 2:15 PM IST
डॉ. सज्जन सिंह यादव ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला
x
तीन दशक का प्रशासनिक अनुभव, मुख्य सचिव पद पर डॉ. यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

जम्मू: 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव ने बुधवार को जम्मू के सिविल सचिवालय में जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया।

डॉ. यादव के पास लोक प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन, स्वास्थ्य, पोषण और विकास नीति जैसे क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का व्यापक प्रशासनिक अनुभव है। केंद्र शासित प्रदेश के इस सर्वोच्च प्रशासनिक पद का कार्यभार संभालने पर सिविल सचिवालय में वरिष्ठ प्रशासनिक सचिवों और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनकी नियुक्ति के साथ ही जम्मू-कश्मीर में एक नए प्रशासनिक कार्यकाल की शुरुआत हुई है।

शासन और विकास के प्रमुख क्षेत्रों में उनके व्यापक अनुभव से प्रशासन के कामकाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Next Story