जम्मू और कश्मीर

विकास कार्यों में देरी न करें, बजट का समय पर उपयोग करें: राणा

Admindelhi1
9 Oct 2026 3:45 PM IST
विकास कार्यों में देरी न करें, बजट का समय पर उपयोग करें: राणा
x
बजट लैप्स होने से रोकें, योजनाओं पर तेजी से काम करें: राणा

श्रीनगर: जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने वीरवार को सिविल सचिवालय श्रीनगर में तीनों विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत जारी धनराशि के उपयोग और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जिलेवार एवं विधानसभा क्षेत्रवार धनराशि के आवंटन व उपयोग के साथ-साथ जारी कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति का जायजा लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा नई स्वीकृत योजनाओं को बिना देरी जमीन पर उतारने के निर्देश दिए। राणा ने कहा कि विभागों के पास उपलब्ध धनराशि का लाभ धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने धनराशि के उपयोग में कमी और कार्यों में देरी के कारणों की पहचान कर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने तथा किसी भी स्थिति में धनराशि लैप्स न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध टेंडर प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मंत्री ने मौजूदा ढांचे के रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने, जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों और आवश्यक सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा फील्ड स्तर पर मशीनरी व उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमित फील्ड निरीक्षण तथा प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र की भौतिक- वित्तीय प्रगति की समेकित रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

Next Story