- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Doda: तस्करी की कोशिश...
जम्मू और कश्मीर
Doda: तस्करी की कोशिश करते दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Admindelhi1
11 Sept 2026 11:38 AM IST

x
पशु तस्करी की वारदात से पहले दो तस्कर दबोचे
डोडा: पुलिस थाना असार की टीम ने भाटा मोड़ इलाके में गश्त के दौरान दो मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे दो तस्करों को पकड़कर पशुओं को मुक्त करवाया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बैलों को पैदल असार से बटोत/श्रीनगर की ओर ले जा रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बाग हुसैन पुत्र माखन दीन और शक दीन पुत्र साईं अली दोनों निवासी विजयपुर तहसील रामगढ़ जिला सांबा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक भाटा मोड़ पर दोनों संदिग्ध तरीके से छिपने का प्रयास कर रहे थे और बैलों को लाठियों से पीट रहे थे। दोनों पशु भूखे-प्यासे हालत में पाए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पशुओं के परिवहन संबंधी कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में थाना असार में एफआईआर नंबर 34/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पीसीए के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story





