जम्मू और कश्मीर

श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, लखनपुर टोल प्लाजा पर खुलेंगे अधिकतम गेट

Admindelhi1
24 Nov 2026 2:56 PM IST
श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, लखनपुर टोल प्लाजा पर खुलेंगे अधिकतम गेट
x
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनपुर में तैयारियां तेज

कठुआ: जम्मू-कश्मीर में झिड़ी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने सोमवार को लखनपुर का दौरा कर यातायात, स्वच्छता और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी को अगले 10 दिनों तक लखनपुर मुख्य बाजार में 24 घंटे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापार मंडल के सदस्यों से भी दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को चौबीसों घंटे प्रभावी प्रबंध करने और वाहनों की भीड़ नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

वहीं, लखनपुर टोल प्लाजा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अधिकतम टोल गेट चालू रखने को कहा, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार न करना पड़े।

इस दौरान कार्यकारी अधिकारी शालू देवी, डीएसपी ट्रैफिक, डीटीआई और एनएचएआई के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story