जम्मू और कश्मीर

बावा कैलख देव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, नई फसल की खिचड़ी का बांटा प्रसाद

Admindelhi1
25 Nov 2026 1:15 PM IST
बावा कैलख देव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, नई फसल की खिचड़ी का बांटा प्रसाद
x
कार्तिक पूर्णिमा पर बावा कैलख देव मंदिर में धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

जम्मू: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ठठर बनतालाब स्थित बावा कैलख देव मंदिर में पारंपरिक कैलख मेले का आयोजन किया गया। जम्मू नॉर्थ के विधायक शाम लाल शर्मा ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की।

मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शक्ति दत्त शर्मा ने बताया कि मेले में हर वर्ष 12 अलग-अलग बिरादरियां अपनी पारंपरिक धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करती हैं। इनमें राजपूत, ब्राह्मण, कश्यप राजपूत, भगत और रविदासी सहित अन्य समुदाय शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी बिरादरियां अपनी-अपनी कुलदेवी के दरबार में हाजिरी लगाती हैं। इसके बाद नई फसल से तैयार खिचड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है।

शक्ति दत्त शर्मा ने कहा कि यह धार्मिक स्थल सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का प्रमुख केंद्र है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story