जम्मू और कश्मीर

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग

Admindelhi1
22 Oct 2026 9:22 AM IST
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग
x
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मिले उचित मुआवजा

जम्मू: जेकेपीसीसी किसान कांग्रेस के चेयरमैन भारत प्रिय ने कठुआ जिले की एयरवां मंडी में धान खरीद का लक्ष्य तीन हजार से बढ़ाकर 30 हजार क्विंटल करने की मांग की है। उन्होंने संभागीय आयुक्त डॉ. विकास कुंडल को ज्ञापन सौंपकर हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करवाने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की अपील भी की।

भारत प्रिय ने कहा कि एयरवां मंडी में खरीद का लक्ष्य कम होने के कारण किसानों को अपनी उपज सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचने में परेशानी हो रही है। उनके अनुसार मंडी की निर्धारित खरीद क्षमता पहले सप्ताह में ही पूरी हो गई जबकि धान की करीब 25 प्रतिशत कटाई ही हुई है और 75 प्रतिशत फसल की कटाई बाकी है। ऐसे में खरीद लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया तो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दरों पर निजी व्यापारियों को धान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

उन्होंने प्रशासन से एयरवां मंडी की खरीद क्षमता बढ़ाने के साथ नागरी परोल सहित आसपास की मंडियों में भी पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों तथा कटी हुई फसल का जल्द आकलन कर पात्र किसानों को मुआवजा दिया जाए ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिल सके।

Next Story