जम्मू और कश्मीर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग उद्घाटन किया

Ritisha Jaiswal
17 Jun 2022 8:14 AM GMT
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग  उद्घाटन किया
x
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पहलगाम में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स में बोल्डर क्लाइंबिंग वॉल और हिमालयन म्यूजियम का उद्घाटन किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पहलगाम में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स में बोल्डर क्लाइंबिंग वॉल और हिमालयन म्यूजियम का उद्घाटन किया। आज जम्मू-कश्मीर में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राजनाथ सिंह पहलगाम पहुंचे।

रक्षा मंत्री शाम को जम्मू में महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले गुरुवार को कश्मीर घाटी में एलओसी से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। गुरुवार सुबह श्रीनगर पहुंचने पर रक्षा मंत्री का सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, उत्तरी कमान सेना प्रमुख ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया था। दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे के पहले दिन राजनाथ सिंह बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में पहुंचे और अग्रिम इलाकों व चौकियों का निरीक्षण किया था।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story