- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- बिहार के मजदूर की मौत,...
जम्मू और कश्मीर
बिहार के मजदूर की मौत, आर्टिकल 370 हटने की वर्षगांठ से पहले पुलवामा में आतंकी हमला
Admin4
4 Aug 2022 10:26 PM IST

x
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक हमले को अंजाम दिया है. जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद- 370 हटने की वर्षगांठ से ठीक पहले ये हमला यहां काम करने वाले बाहरी मजदूरों पर किया गया. आतंकियों ने मजदूरों को ग्रेनेड फेंका और इस घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई है. जबकि 2 लोग घायल हुए हैं. सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इस घटना में जिस मजदूर की मौत हुई है, वो बिहार का रहने वाला मुस्लिम व्यक्ति है. कल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने की चौथी सालगिरह है. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने साल 2019 में 5 अगस्त के दिन ही जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को हटा दिया था.
Next Story





