जम्मू और कश्मीर

बहू पर तेजधार हथियार से हमला, बंधक भी बनाया, बहू ने लगाए ससुरालियों पर संगीन आरोप

Admin Delhi 1
10 March 2022 1:40 PM GMT
बहू पर तेजधार हथियार से हमला, बंधक भी बनाया, बहू ने लगाए ससुरालियों पर संगीन आरोप
x

जम्मू एंड कश्मीर न्यूज़: जिला कठुआ की पहाड़ी तहसील बिलावर की पंचायत सेरी मुनि की रहने वाली ज्योति देवी पत्नी पवन कुमार के ससुराल वालों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद उसे घर में ही बंधक बना लिया गया। पीड़िता ने ससुरालियों पर संगीन आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और अब तो हद तब हो गई जब उन्होंने तेजधार हथियार से हमला करने के बाद रात भर उसे बंधक बनाकर रखा। पीड़िता ने बताया कि सुबह अपने बेटे के साथ घर से निकली और जीएमसी कठुआ इलाज के लिए पहुंची, जहां पर पीड़िता का उपचार जारी है। पीड़िता ने कठुआ पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वही बिलावर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पीड़िता ज्योति देवी के अनुसार उसी के ससुरालियों ने उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसके बाद उसे घर में ही बंधक बना लिया ताकि वह घर की बात को सार्वजनिक ना कर सके। जिसके बाद रात भर पीड़िता अपने बेटे के साथ बंधक बनी रही और सुबह जैसे तैसे घर से निकली और जीएमसी कठुआ इलाज के लिए पहुंच गई। वही उसके मायके वालों ने उसे जीएमसी कठुआ उपचार के लिए दाखिल करवाया जहां पर उसका उपचार जारी है। पीड़िता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उसके पति के अवैध संबंध उसकी जेठानी के साथ हैं और कई बार उसने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। जिसके बाद पीड़िता ने इस सब की जानकारी अपनी सास को दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सास ने पीड़िता की मदद करने के बजाय इस मामले को दबाने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि अवैध संबंधों की बात उसने अपने जेठ से की, लेकिन जेठ ने भी उसकी मदद करने के बजाय पीड़िता के साथ ही संबंध बनाने की अपील कर डाली। जिसके बाद पीड़िता ने इसका विरोध किया।

पीड़ित ने बताया कि ससुरालियों ने 8 मार्च की शाम को उसके जेठ ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें पीड़िता घायल हो गई। उसके बाद जेठानी ने भी उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसी दौरान उसके बेटे ने शोर मचा दिया और ससुरालियों ने पीड़िता और उसके बेटे को घर में ही बंधक बना लिया ताकि घर की बात सार्वजनिक ना हो जाए। वही रात भर पीड़िता के हाथ से खून बहता रहा और उसने दुपट्टे से अपनी बाजू बांध ली और पीड़िता और उसके बेटे ने पूरी रात रसोई में गुजारी। पीड़िता ने बताया कि सुबह उसके बेटे ने शौचालय जाने के लिए अपने दादा दादी को आवाज लगाई, जिसके बाद ससुराल वालों ने रसोई का दरवाजा खोल दिया। इसी बीच जैसे तैसे पीड़िता अपने बेटे को लेकर ससुराल से निकल गई और अपने मायके वाले परिजनों की मदद से पीड़िता जीएमसी कठुआ उपचार के लिए पहुंची जहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं पीड़िता के बेटे ने रो-रोकर अपने दादा दादी और ताया ताई द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले की आपबीती सुनाई। पीड़िता और उसके मायके वालों ने कठुआ पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके ससुरालियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वही इस संबंध में बिलावर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया था।

Next Story