जम्मू और कश्मीर

सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ जवान घायल

Rani Sahu
17 July 2023 12:33 AM IST
सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ जवान घायल
x
जम्मू कश्मीर: कश्मीर संभाग के गांदरबल जिले में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आठ जवान घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के जवान एक वाहन में सवार होकर बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गांदरबल में सिंध नाला के पास उनका वाहन हादसे की चपेट में आ गया। इससे आठ जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए बालटाल आधार शिविर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Next Story