- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू-कश्मीर के...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ अधिकारी
Deepa Sahu
17 July 2022 8:45 PM IST

x
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया।
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, "दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के गंगू इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलीबारी की।"
हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि उन्हें पुलवामा के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
Next Story





