जम्मू और कश्मीर

कार और बाइक के बीच टक्कर, दो की मौत

Rani Sahu
22 May 2023 3:31 PM GMT
कार और बाइक के बीच टक्कर, दो की मौत
x
जम्मू : जम्मू शहर के मढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा कि गांव चन्नो चक में एक पुल के पास दोनों वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इससे दोनों वाहन पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि बाइक पर सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं।
हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की दी है।
Next Story