- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- CM अब्दुल्ला ने किया...
CM अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिवारों को 6 लाख की मदद

JAMMU जम्मू-कश्मीर : मुख्यमंत्री ने माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन और राज्य में पिछले दो दिनों में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 6 लाख रुपए दिए जाएंगे, जिनमें से 4 लाख राज्य आपदा राहत कोष और 2 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे।
गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 1 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, सभी उपायुक्तों को राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि दी गई है। भारी बारिश और भूस्खलन से माता वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है। अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
उधर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि 5,000 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया है। राहत कार्य में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें जुटी हुई हैं और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री और मदद पहुंचाई जा रही है।





