जम्मू और कश्मीर

दीवार बनाने को लेकर सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों में झड़प, तीन पुलिस कर्मी घायल

jantaserishta.com
26 April 2022 6:48 AM IST
Clashes between army personnel and police personnel over wall construction, three police personnel injured
x
पढ़े पूरी खबर

श्रीनगर: दोमाना में पड़ते लाले दा बाग में सोमवार देर रात एक दीवार बनाने को लेकर सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों में झड़प हो गई। इसमें दो स्थानीय लोगों सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार लाले दा बाग में स्थित आर्मी कैंप 22 महार चिनाब ब्रिगेड के सामने एक दीवार बनाने का काम चल रहा था। इसे रुकवाने के लिए सेना के जवान जब वहां पहुंचे तो उनकी स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हो गई। जवानों की दीवार बना रहे व्यक्ति विवेक शर्मा के साथ हाथापाई हो गई, जिसमें विवेक को चोटें आई हैं।

बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी चांदनी शर्मा को भी चोटें आई हैं। शिकायत मिलने पर दोमाना पुलिस थाने के एसआई सुमीत शर्मा सहित दो अन्य पुलिस कर्मी नरेश कुमार व रोहित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उनकी दीवार टूट गई थी, जिसे बना रहे थे, लेकिन सेना के जवान दीवार को तोड़ने की बात पर अड़ गए। पुलिस वाले जवानों से दीवार गिरने की अनुमति के कागजात दिखाने की बात करने लगे। इस पर जवानों और पुलिस में भी कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई, इसमें एसआई समेत पुलिस के दोनों कर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस के एसडीपीओ सुनील सिंह थाना प्रभारी महेश शमा, सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आर्मी के जवान अपनी यूनिट में लौट चुके थे।
बताया जा रहा है कि मौके पर 35 के करीब जवान मौके पर पहुंचे थे, जो वहां वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल भी साथ ले गए। पुलिस अधिकारियों ने घायल एसआई सुमित शर्मा सहित अन्य दो एसपीओ को जीएमसी पहुंचाया। साथ ही घायल विवेक शर्मा और उसकी पत्नी को भी उस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। एसडीपीओ सुनील सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story