जम्मू और कश्मीर

श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा के फर्जी टिकट बेचने का मामला, 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

jantaserishta.com
29 May 2022 10:54 PM IST
श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा के फर्जी टिकट बेचने का मामला, 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
x
पढ़े पूरी खबर

श्रीनगर: वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा के फर्जी टिकट बेचने के मामले में सात आरोपियों को चार्जशीट दाखिल किया गया है। शनिवार को रियासी जिला पुलिस ने स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें सुनील चावला, मोनू पंकज, दीपक कुमार और गजानंद मेघवाल निवासी राजस्थान और अशोक कुमार शर्मा उर्फ मिस्त्री, लखपती पासवान ओर संतोष कुमार निवासी बिहार को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता के अनुसार ऑनलाइन फर्जी टिकट बेचने की शिकायत पर टीमें गठित की गई थीं। चार आरोपियों को पुलिस टीम ने मार्च माह में राजस्थान से पकड़ा था। वहीं बिहार से तीन लोगों को मई माह में गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड से सभी आरोपी कटड़ा लाए गए।
जांच के दौरान 40 फर्जी वेबसाइट भी चिह्नित की गईं, जिन्हें ब्लॉक करवा दिया गया। चार्जशीट दो अलग-अलग मामलों के तहत दायर की गई है, जिसमें भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं।
इस बीच एसएसपी रियासी अमित गुप्ता ने यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे हेलिकॉप्टर टिकट और प्रसाद के लिए बुकिंग करवाना चाहते हैं तो सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story