- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Budgam: आतंकियों ने दो...
जम्मू और कश्मीर
Budgam: आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों पर की गोलीबारी
Admindelhi1
2 Nov 2024 12:22 PM IST

x
दोनों युवक घायल
बडगाम: बडगाम जिले के मजहामा मगाम इलाके में शुक्रवार रात को आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय व्यक्तियों पर गोलीबारी की। जिसके चलते दोनों घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज रात मजहामा के पास दो गैर-स्थानीय लोगों पर गोलीबारी की जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान संजय और उस्मान के रूप में हुई है। दोनों यूपी के रहने वाले हैं। वह दोनों जल जीवन परियोजना में श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं।
वहीं हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।
Tagsबडगामआतंकियोंदो गैर-स्थानीयगोलीबारीदोनों युवकघायलबडगाम जिलेमजहामा मगामBudgamterroriststwo non-localsfiringboth youthsinjuredBudgam districtMajhama Magamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





