- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- इंग्लैंड के...
जम्मू और कश्मीर
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती: रविंदर रैना
SHIDDHANT
9 Oct 2025 8:53 PM IST

x
Jammu जम्मू। जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना ने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की भारत यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और इंग्लैंड के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में बढ़ रहा है। भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक मंच पर बढ़ता प्रभाव दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। रैना ने आगे कहा, "इंग्लैंड के पीएम की टिप्पणी कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा, यह दर्शाता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक क्षेत्र में बल्कि तकनीक, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व प्रगति की है।
रविंदर रैना ने बताया कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच शैक्षणिक संस्थान भारत में स्थापित करने पर चर्चा हुई है। यह कदम भारत के शिक्षा क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर और सशक्त बनाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आर्थिक रूप से बल्कि शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भी दुनिया में अग्रणी स्थान हासिल करेगा। भारत-इंग्लैंड के बीच मजबूत साझेदारी न केवल आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता में भी योगदान देगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।
इसके साथ ही, रविंदर रैना ने जम्मू-कश्मीर में आगामी उपचुनाव और राज्यसभा चुनाव को लेकर भी अपनी पार्टी की तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बडगाम और नगरोटा सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और "क्लीन स्वीप" करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने का आह्वान किया। रैना ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति का नया युग शुरू हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने क्षेत्र के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ जनता तक पहुंच रहा है।"
Tagsजम्मू-कश्मीरभाजपारविंदर रैनाकीर स्टार्मरभारत यात्राद्विपक्षीय संबंधआर्थिक विकासशिक्षानवाचारपीएम मोदीउपचुनावराज्यसभा चुनावविकासशांतिकेंद्र सरकारकल्याणकारी योजनाएंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





