- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- भाजपा नेता अभिनव आनंद...
जम्मू और कश्मीर
भाजपा नेता अभिनव आनंद ने डीसी रुपेश कुमार से की मुलाकात, विकास पर जोर
Admindelhi1
15 Oct 2026 12:16 PM IST

x
डीसी रुपेश कुमार से मिले अभिनव आनंद, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा
जम्मू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जम्मू-कश्मीर ट्रेड सेल के सह-संयोजक अभिनव आनंद ने सांबा के उपायुक्त रुपेश कुमार से मुलाकात कर उन्हें नए कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपायुक्त के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।
अभिनव आनंद ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन और व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कारोबार को आसान बनाने, जनसेवाओं में सुधार और व्यापारियों के हित में प्रभावी पहल करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि उपायुक्त के प्रशासनिक अनुभव से सांबा में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और विकास के नए अवसर सृजित होंगे।
Next Story





