- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Billawar: किशनपुर में...
Billawar: किशनपुर में शुरू हुई कोकून नीलामी, उत्पादकों को मिलेगा उचित मूल्य

बिलावर: रेशम कीट पालन को बढ़ावा देने और कोकून उत्पादकों को बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त बिलावर विशवजीत सिंह ने किशनपुर में कोकून नीलामी बाजार का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि रेशम उद्योग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्थायी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि इस नीलामी बाजार के शुरू होने से उत्पादकों को पारदर्शी प्लेटफॉर्म मिलेगा और उन्हें अपनी उपज के उचित दाम मिल सकेंगे। उन्होंने किसानों और युवाओं से अपील की कि वे रेशम विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर इस क्षेत्र से जुड़ें और अपनी आय बढ़ाएं। जिला रेशम अधिकारी मीरा शर्मा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और नीलामी बाजार के उद्देश्यों की जानकारी दी। स्थानीय उत्पादकों ने बाजार शुरू होने पर संतोष जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी कदम बताया। इस अवसर पर जिला रेशम अधिकारी मीरा शर्मा, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कोकून उत्पादक और हितधारक उपस्थित रहे।





