- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Bilawar: नशा मुक्ति के...
जम्मू और कश्मीर
Bilawar: नशा मुक्ति के लिए बिलावर में सिग्नेचर अभियान
Admindelhi1
6 May 2026 4:06 PM IST

x
बिलावर: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस द्वारा बिलावर के चोगान चैक में सिग्नेचर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में एडीसी बिलावर, एसपी अपर कठुआ, एसडीपीओ बिलावर, तहसीलदार और एसएचओ बिलावर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने नशे के खिलाफ हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए खासकर युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाकर नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को मजबूत करना था।
कठुआ पुलिस ने दोहराया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Tagsबिलावरनशा मुक्तिसिग्नेचरअभियानBillawardrug de-addictionsignaturecampaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





