जम्मू और कश्मीर

पुंछ में भालू ने शख्स पर किया हमला

Deepa Sahu
9 Sept 2023 5:54 PM IST
पुंछ में भालू ने शख्स पर किया हमला
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंडी तहसील के चिकरी गांव में हुई, जब पीड़ित वली मोहम्मद पास के खेतों से घर लौट रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोग उसे बचाने आए और भालू जंगल में लौट गया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद मोहम्मद को अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
Next Story