जम्मू और कश्मीर

Basohli: नशामुक्त भारत अभियान से जुड़े जीडीसी बसोहली के छात्र

Admindelhi1
19 Sept 2026 4:22 PM IST
Basohli: नशामुक्त भारत अभियान से जुड़े जीडीसी बसोहली के छात्र
x
जीडीसी बसोहली में नशे के खिलाफ शपथ कार्यक्रम

बसोहली : नशामुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी बसोहली में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशे एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने तथा दूसरों को भी स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। प्रतिभागियों ने देश को नशामुक्त बनाने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राज किरण के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रविंदर कौर, डॉ. शुभ कुमार, डॉ. नेहा बंद्राल, डॉ. वैष्णो देवी, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. विशाल शर्मा और डॉ. निखिल भारती मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मेघा शर्मा ने किया।

Next Story